पश्चिम बंगाल में कट्टरपंथियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे अब पूजा-पाठ तक में विघ्न डालने पर आमादा हैं.खबर के अनुसार हावड़ा के एक स्कूल में मुस्लिम कट्टरपंथियों की धमकी की वजह से एक स्कूल में सरस्वती पूजा नहीं हो पायी जिसके विरोध में एक प्राध्यापक ने इस्तीफा दे दिया. गौरतलब है कि इसके पहले दुर्गा पूजा में भी विघ्न डालने का प्रयास किया गया था. वरिष्ठ पत्रकार ‘हरेश कुमार’ फेसबुक पर इस जानकारी को शेयर करते हुए लिखते हैं – 
 “ममता बनर्जी के राज्य में मुस्लिम कट्टरपंथियों के दबाव के कारण मुस्लिम बहुल इलाकों में पहले दुर्गापूजा नहीं करने दिया गया तो अब सरस्वती पूजा करने से भी मना किया गया। ये हकीकत है जिसपर कई काठ के उल्लू कभी नहीं बोलेंगे, जो हर छोटे-बड़े मामले पर मुंह फाड़कर चिल्लाते रहते हैं। घनघोर तुष्टिकरण की यह नीति ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को ही नहीं, राज्य को भी भारी पड़ने वाला है। ”

ज़मीन से ज़मीन की बात 

 www.bhumantra.com