मुख्तार अंसारी का आरोप, पुलिस कस्टडी में हो सकती है उसकी हत्या

mukhtar ansari
सियासत बदलते ही मुख्तार अंसारी नाम के डॉन को भी पसीना आ गया. सपा और बसपा की सरकार में जेल में मूंछ पर ताव देने वाले मुख्तार अंसारी को आज जान का डर सता रहा है. जान का डर भी किससे ? सुनेंगे तो हंस पड़ेंगे? उसे जान का खतरा है केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा से. हंसी आयी न 🙂 आनी भी चाहिए. मनोज सिन्हा जैसे साफ़-सुथरी और पढ़े-लिखे राजनेता से डॉन का डरना प्रजातंत्र की जीत है.वर्ना तो पुलिस महकमा और सरकार भी ऐसे कुख्यात अपराधियों के आगे पनाह मांगती है. 
बहरहाल आज मउ से विधायक मुख्तार अंसारी ने आरोप लगाया कि, ‘मनोज सिन्हा और बाहुबली बृजेश सिंह उनकी हत्या कराना चाहते हैं. इन दोनों को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का संरक्षण प्राप्त है.इसी साजिश के तहत मेरा ट्रांसफर लखनऊ से आगरा जेल किया जा रहा है.’आज विधानसभा में शपथ लेने के लिए अंसारी को लाया गया था.उसी वक़्त टीवी चैनल से बात करते हुए मुख्तार ने कही. 
मुख्तार ने कहा कि पेशी के दौरान उन्हें आने जाने में काफी दूरी का सामना करना पड़ेगा. जिसका पूरा फायदा ये लोग उठा सकते हैं. इन लोगों ने पुलिस कस्टडी में मेरी हत्या कराने की पूरी प्लानिंग की है.उन्होंने कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करता हूं कि इस मामले को गंभीरता से लें. अगर वो चाहें तो मुझे गोरखपुर जेल या फिर पूर्वांचल के किसी जेल में शिफ्ट करवा सकते हैं.जिससे मैं अपने मुकद्दमों की पैरवी भी कर सकूं और मेरा परिवार भी मुझसे मिल सकें. 
मुख्तार को दूसरी जेल में ट्रांसफर करने के लिए प्रमुख सचिव देवाशीष पांडा की ओर से आदेश भी जारी किया जा चुका है उनके साथ 10 और कैदी भी शिफ्ट किए जाएंगे.विधानसभा चुनाव के दौरान उनको निचली अदालत से मिले पैरोल पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी.
गौरतलब है कि मुख्तार पर मुहम्मदाबाद के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का आरोप है.इसके अलावा भी मुख्तार पर कई और हत्याओं, अपहरण, धमकी जैसे मामलों में नामजद है. लेकिन सियासत में मजबूत दखल की वजह से अबतक अंसारी पर हाथ डालने की किसी ने हिम्मत नहीं की.हालाँकि इस बार मुख्तार अंसारी बमुश्किल अपनी सीट बचा पाया लेकिन भाई और बेटा चुनाव हार गए.प्रतिष्ठित मुहम्मदाबाद सीट पर अलका राय ने भारी अंतर से मुख्तार के बड़े भाई सिग्ब्तुल्लाह अंसारी को शिकस्त दी. 
बहरहाल उ.प्र. में भाजपा की सरकार को देख डॉन के चेहरे पर पसीना आ गया है और डॉन कह रहा है मनोज सिन्हा से लगता है डर. योगी जी पनाह दो.

Community Journalism With Courage