प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में एक दिन के लिए पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल न करने की अपील की थी. उसके बाद मोदी सरकार के मंत्रियों में पेट्रोल-डीजल को बचाने की मुहिम की होड़ लग गयी. केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी इस मुहिम में जुटे हैं. लगातार वे सोशल मीडिया के माध्यम से इसके लिए अपील कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज उन्होंने एक नया प्रयोग किया. उन्होंने संकल्प लिया है कि वे एक दिन अपने दफ्तर कार के बिना जायेंगे. अपने इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए उन्होंने एक ई-रिक्शा खरीदा है.उनके आवास पर आज ये रिक्शा पहुंचा जिसे उन्होंने खुद चलाया भी.अब देखने वाली बात होगी कि वे कब संसद या अपने दफ्तर अपनी इस नयी सवारी से पहुँचते है. ई-रिक्शा में पहली बार कोई सांसद/मंत्री संसद जाएगा.मीडिया को भी बेसब्री से इसका इंतजार है.वैसे ट्विटर पर अपने ई-रिक्शा की तस्वीर डालते हुए ‘गिरिराज सिंह’ लिखते हैं – ” सम्माननीय श्री @narendramodi जी के सप्ताह में एक दिन पेट्रोल/डीज़ल न इस्तेमाल करने के आह्वान पर हमने काम शुरू कर दिया है ..आप भी करे ।”
ज़मीन से ज़मीन की बात 
www.bhumantra.com