प्रेरणादायक खबर : इंसान में चाहत हो तो वो क्या नहीं कर सकता है. चाहे तो आसमान की बुलंदियों को छू सकता है. उसपर यदि माँ-बाप का आशीर्वाद भी साथ हो तो सफलता की सीढियाँ चढ़ना कोई मुश्किल बात नहीं.
जमेशदपुर(झारखण्ड) की एक भू बेटी ‘सुष्मिता राय’ ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. लेकिन ये राह आसान नहीं थी. दरअसल उनके पिता ‘अशोक राय’ एक छोटी सी दूकान चलाते हैं. लेकिन इस छोटी सी दूकान और कम आय के बावजूद बारीडीह के विद्यापतिनगर निवासी अशोक राय ने बिटिया की शिक्षा-दीक्षा से कोई समझौता नहीं किया और अपनी तरफ से बेहतर शिक्षा देने की कोशिश की. उनकी मेहनत रंग लायी. बिटिया भी प्रतिभाशाली निकली और आज इंफोसिस में है.
सामाजिक संस्था ‘रॉयल भूमिहार’ ने इस उपलब्धि के लिए अशोक राय को सम्मानित भी किया. संस्था के सदस्यों ने अशोक राय के कठिन लगन का सम्मान करते हुए उन्हें शॉल व स्मृति चिह्न प्रदान किया।
इस मौके पर विजय शर्मा, मनीष मिश्रा, राजेश चौधरी, पवन सिंह, एसपी सिंह, पिंटू, संजीव ओझा, शशि शेखर, नीरज कुमार, नित्यानंद सिन्हा, अशोक सिन्हा, अजय शर्मा आदि मौजूद थे।



