योगी आदित्य नाथ सरकार ने उत्तरप्रदेश के छोटे किसानों का 30,729 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया
लखनऊ. उत्तरपदेश चुनाव में किसानों के कर्ज माफ़ी का जो वादा भाजपा ने किया था उसे योगी सरकार निभाती दिख रही है. आज हुई पहली कैबिनेट की मीटिंग में योगी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ़ करने का एलान किया.इससे प्रदेश के राजकोष पर 36359 करोड रुपए का बोझ पड़ेगा.
कैबिनेट में हुए फैसले का ब्यौरा देते हुए कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने पत्रकारों को बताया कि यूपी में दो करोड़ 15 लाख छोटे किसान हैं. आदित्य नाथ सरकार ने छोटे किसानों का 30,729 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है. जिन किसानों ने 1 लाख रुपए तक का कर्ज लिया है, उनका ऋण माफ किया जाएगा. करीब 7 लाख किसान का कर्ज एनपीए में शामिल हो गए हैं, उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए सरकार ने 5630 करोड़ का कर्ज माफ कर दिया है. कुल मिलाकर सरकार ने 36,359 करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया है. इसके तहत 86 लाख किसानों का कर्ज माफ होगा.
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी चुनाव के दौरान ऐलान किया था कि भाजपा की सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में ही लघु एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा.सरकार ने वाकई में वह वायदा निभा दिया.


