मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का कहना है कि वह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ में काम नहीं कर रही है। दिशा पाटनी ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ में सारा अली खान की जगह लेने की खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि उसने फिल्म में सारा अली खान की जगह ले ली है। दिशा ने कहा “मैं भी यह खबर पढ़ रही हूं। ऐसी खबरें पढ़ना अजीब है, जो इस फिल्म में कभी मेरे तो कभी सारा के होने के बारे में बताती है। मुझे नहीं पता यह सब क्या हो रहा है। ” दिशा से जब पूछा गया कि क्या उन्हें इस फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिला था तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। वह अपनी पिछली फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में मशहूर अभिनेता जैकी चेन के साथ नजर आई थीं। (वार्ता) 

ज़मीन से ज़मीन की बात 
www.bhumantra.com