पटना. बिहार में गठबंधन टूटने के बाद से राजनीतिक पारा गरम है. राजद जनसभाएं कर जदयू और भाजपा पर हमला कर रही है. इसी क्रम में जदयू के पूर्व नेता और मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने कल लालू परिवार पर हमला करते हुए, उनके बेटों को उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए ललकारा. उन्होंने कहा कि अगर लालू में दम है तो परिवार में से किसी बेटे को इस्तीफा दिलवा कर चुनाव में उतारें. अनंत ने कहा कि मैं भी इस्तीफा दूंगा और फिर उनके खिलाफ चुनाव लड़ूंगा. निर्दलीय विधायक ने कहा कि मैं राघोपुर से भी तेजस्वी के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हूं और चुनाव लड़ने के बाद उन्हें पता चल जाएगा जनता किसके साथ है. अनंत सिंह के इसी बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर लिखा – CM का अति चेहता बाहुबली अनंत सिंह पहले अपने दुलारे बड़के नेता से कहे कि वो मेरे ख़िलाफ़ चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री बनकर दिखाए।

  अनंत सिंह की ललकार, तेजस्वी यादव को दी चुनौती

Community Journalism With Courage