प्र.मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ चुके ‘अजय राय’ को कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में भी मैदान में उतारा है.वे पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से अपनी चुनौती पेश करेंगे.गौरतलब है कि वे वर्तमान में इसी क्षेत्र से विधायक हैं और अबतक लगातार पांच बार इसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत चुके हैं.वर्ष 2012 में उन्होंने बसपा के जय प्रकाश को 9218 मतों के अंतर से हराया था.उन्हें कुल 52863 मत मिले थे.उन्हें टिकट मिलने पर कांग्रेस के क्षेत्रीय समर्थकों में काफी उत्साह है. धीरज शुक्ला लिखते हैं –
कांग्रेस ने अपने पदारूढ विधायकों को व्यक्तिगत स्तर पर हरी झंडी दे रखी थी,किंतु आज जब अंतिम दोनों दौर के प्रत्याशी घोषित हुए तो काशी की राजनीति के इस सर्वाधिक जुझारू नेता एवं विधानसभाई चुनावों के पांच बार के अजेय योद्धा की उम्मीदवारी की भी घोषणा कांग्रेस नेतृत्व ने कांग्रेस-सपा मोर्चे के साझा प्रत्याशी की।स्वागत। श्री अजय राय जनसमस्याओं के विरूद्ध लोगों के साथ खड़े होने वाली संघर्ष की राजनीति की पूर्वांचल की अनूठी मिसाल और सत्ता के सशक्त दुर्गों से निर्भय टकराते रहने के अदभ्य राजनीतिक साहस के प्रतीक हैं। सत्ता के प्रलोभन,जेल की यातना और दमन के सरकारी हथकंडे उन्हें जनसंघर्ष की खुद चुनी राहों से कभी डिगा नहीं सके,इसका साक्षी पिण्डरा ही नहीं, पूरा वाराणसी रहा है।उनकी सशक्त उम्मीदवारी न केवल पिण्डरा में उनके जमे पांव की मजबूती का संदेश है,बल्कि वह संदेश अन्य क्षेत्रों में भी दूर तलक असर डालेगा। 28 वर्ष की आयु में विधायक बने अजय राय पूरे बीस वर्षों से विधायक हैं।कोलसला क्षेत्र में नौ बार विथायक रहे ऊदल के लंबे राजनीतिक वर्चस्व- युग को इतिहास बना देने वाले अजय राय राजनीतिक सेवा क्षेत्र में अपना आदर्श स्व.ऊदल व स्व.पं.कमलापति त्रिपाठी को ही मानते हैं।पिण्डरा का इतिहास साक्षी है कि निर्दलीय चुनाव लड़ने पर भी उन्होंने किसी प्रत्याशी को नहीं,बल्कि पूरी सरकार को परास्त किया था।पिण्डरा का जनजन जानता है कि क्षेत्र में किसी के भी संकट में विधायक अजय राय किसी चट्टान की तरह सबसे पहले ही नहीं, सबसे अंत तक खड़े मिलेंगे।फलत: हर चुनाव उनकी और बड़ी जीत और उन्हें और बड़े जनसमर्थन का गवाह बन जाता है।अपने क्षेत्र भें भाजपा को दो बार से प्रदेश में सबसे कम वोटों पर समेटने वाले विधायक श्री अजय राय के विरुद्ध इस बार चुनाव लड़ने से कतरा रही भाजपा यह सीट सहयोगी दलों में किसी को छोड़कर प्रतिष्ठा बचाने की सोच रही है। श्री अजय राय की विधानसभा उम्मीदवारी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में में उत्साह और विश्वास बढ़ाने का शंखनादभरा उद्घोष है।अभिनंदन।



