बिहार से सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टर समर्थक माने जाने वाले गिरिराज सिंह ने मुसलमानों पर फिर एक बार हल्ला बोला है. इस बार उन्होंने उनके अल्पसंख्यक कहे जाने पर आपत्ति दर्ज की है.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, देश में अल्पसंख्यक की परिभाषा पर विचार करने की जरूरत है.इंडिया में मुस्लिमों की आबादी 20 करोड़ से ज्यादा है. उनकी परिभाषा तय होनी चाहिए.
गिरीराज सिंह ने कहा, देश के 70 जिलों में मुस्लिमों की आबादी 30 फीसदी से ज्यादा है. बिहार के किसनगंज में मुस्लिमों की आबादी 70 से 80 फीसदी है. वहां भी अल्पसंख्यक कैसे कहे जाते हैं और जहां 10 फीसदी हैं वहां भी अल्पसंख्यक हैं.



