भारत में हर चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक मानसिकता, ध्रुवीकरण, उम्मीदों और सामूहिक चेतना की परीक्षा भी होता है। चुनावी माहौल के दौरान समाज भावनाओं, वादों, जातीय समीकरणों और राजनीतिक आक्रोश के बीच खुद को खो देता है।
लेकिन असली सवाल है—अब जब चुनाव खत्म हो गए, आगे क्या? समाज ने इससे क्या हासिल किया और क्या खो दिया?