नसबंदी पर केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह को नया पार्टनर मिल गया है. गौरतलब है कि अभी उन्होंने ये बयान देकर एक बार फिर विवाद पैदा कर दिया था कि नोटबंदी के बाद नसबंदी नीति भी लागू होनी चाहिए.इसके बाद काफी हो हंगामा हुआ और मोदी सरकार के उनके साथियों ने भी उनका खुलकर उस तरह से समर्थन नहीं किया जिसकी आशा उन्हें रही होगी.लेकिन अब उनके पक्ष में ‘शिवसेना’ खुलकर सामने आ गयी है.पार्टी ने गिरिराज सिंह के बयान को सही माना और उनके नसबंदी से जुड़े विवादित बयान का समर्थन करते हुए, उन्होंने जो कहा, सही कहा.हालांकि सिर्फ नसबंदी पर जोर देने के बजाय, उन्हें देश में समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग करनी चाहिए थी.शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखे संपादकीय में कहा, ‘‘जनसंख्या विस्फोट का दानव देश को निगल रहा है. इस जनसंख्या वृद्धि में मुस्लिमों की संख्या का अनुपात ज्यादा है.’’



