गिरिराज सिंह ने एक तीर से किये दो शिकार:


केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं.अक्सर भाजपा विरोधियों,विपक्ष और मुसलमानों पर हल्ला बोल करते रहते हैं.अभी हाल ही में उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी को निशाना बनाया था.इसी कड़ी में उन्होंने अब निशाने पर अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी को लेते हुए ट्वीट किया है.खास बात ये है कि उन्होंने एक ही ट्वीट से दो शिकार किये हैं.यानी एक ही ट्वीट के जरिए उन्होंने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर व्यंग्य किया है. 
दरअसल अरविंद केजरीवाल ने आशीष खेतान का एक ट्वीट रीट्वीट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी के पास यदि पीएम मोदी के खिलाफ सबूत है तो वे संसद के बाहर क्यों नहीं एक्सपोज करते? 
-If Rahul Gandhi actually has papers on Modi ji’s personal involvement in corruption, then why doesn’t he expose it outside Parl?
इसी को केजरीवाल ने ट्वीट किया और फिर केजरीवाल को गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए केजरीवाल को लिखा कि,मैंने सुना है कि आपने 370 पेज वाली प्रूफ वाली बुक राहुल गांधी को किराए पर दी है.
-I have heard that you have rented out that “370  page proof ”  book to Rahul Gandhi
इस तरह उन्होंने एक तीर से दो शिकार किये हैं.अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी को तो लपेटा ही, साथ ही राहुल गांधी के मोदी के खिलाफ वाले सबूत का भी माखौल उड़ा दिया.गौरतलब है कि राहुल गांधी ये लगातार कह रहे हैं कि उनके पास पीएम मोदी के व्यक्तिगत भ्रष्टाचार का सबूत मौजूद है लेकिन उन्हें भाजपा संसद में बोलने नहीं दे रही.

ज़मीन से ज़मीन की बात 
 www.bhumantra.com