भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने नशामुक्ति अभियान के पक्ष में बिहार में मानव श्रृंखला को मकडजाल करार दिया है.गौरतलब है कि वे दूसरे भाजपा नेताओं के साथ मानव श्रृंखला की कतार में भी नहीं दिखे थे.उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार बिहार की नहीं बल्कि अपनी तस्वीर बदलना चाहते हैं, ताकि गिनिज बुक में नाम आ जाये.
दरअसल मानव श्रृंखला नीतीश सरकार का तुगलकी फरमान है.उन्होंने कहा कि बिहार में गुंडाराज है और शहाबुद्दीन जैसे अपराधी को सरकारी सहायता मिल रही है और शहाबुद्दीन सरकार की सहायता कर रहा है. केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मानव श्रृंखला का आयोजन नीतीश कुमार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए कर रहे हैं. सिर्फ अपना इमेज बनाने के लिए सीएम 200 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं. इतने रुपयों में न जाने कितने लोगों को रोजगार मिल जाता.



