मनोज सिन्हा को भारतीय जनता पार्टी ने अहम ज़िम्मेदारी दी है.नयी जिम्मेदारी के तहत उन्हें पूर्वांचल की कमान सौंपी गयी है.गौरतलब है कि टिकट बंटवारे के बाद वहां असंतोष फ़ैल गया जिससे अब मनोज सिन्हा को ही निपटना होगा.इस लिहाज से उनके लिए ये किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं. सूत्रों की माने तो हाईकमान ने अब उन्हें बनारस को केन्द्र बनाकर पूर्वांचल में कैंप करने को कहा है. उनके सहयोग के लिए केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, कलराज मिश्र और सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त समेत एक दर्जन नेताओं की टोली भी होगी. पूर्वांचल पर भाजपा की खास नज़र है और यहाँ से उम्मीद भी सबसे ज्यादा है.



