केन्द्रीय रेल और राज्यमंत्री मनोज सिन्हा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भले बनते-बनते रह गए,लेकिन विकिपीडिया ने उन्हें मुख्यमंत्री घोषित कर दिया. जी हाँ ये कोई बतकही नहीं है. वाकई में ऐसा हुआ है. मामला हड़बड़ी में गड़बड़ी का है. पत्रकारिता का मूलमंत्र है कि जबतक चीजें आधिकारिक न हो तबतक सूत्र के हवाले से ही खबर चलाना सुरक्षित होता है. लेकिन विकिपीडिया ने इसकी अवहेलना करते हुए अपने साईट पर मुख्यमंत्री के तौर पर मनोज सिन्हा का नाम 18 मार्च को ही लिख दिया.लेकिन अगले दिन माहौल बदला और मुख्यमंत्री का नाम बदल गया और इस तरह विकिपीडिया को हंसी का पात्र बनना पड़ा.देखिये – 
ज़मीन से ज़मीन की बात 
www.bhumantra.com