नवीनतम : मिल रही खबरों के अनुसार कल होने वाले मंत्रीमंडल विस्तार में विकास पुरूष मनोज सिन्हा का कैबिनेट मंत्री बनना लगभग तय है। वो अपने गाजीपुर प्रवास के दो दिवसीय कार्यक्रम को बीच में ही रद्द कर दिल्ली के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि अमिुत शाह के विशेष बुलावे पर वो दिल्ली के लिए निकले हैं खबर ये भी है कि उन्हें किसी महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। यथा- रेल मंत्रालय या मानव संसाधन विकास मंत्रालय।।
केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को मिल सकती है तरक्की
खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही मंत्रिमंडल में बदलाव करने वाले हैं. माना जा रहा है कि 12 अप्रैल को पार्लियामेंट का सेशन खत्म होने के तुरंत बाद वे इसका फैसला ले सकते हैं. इस बदलाव में जहाँ एक ओर कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है तो दूसरी तरफ वर्तमान मंत्रियों में से कईयों को प्रोमोट किया जा सकता है. इस संदर्भ में मनोज सिन्हा का नाम भी सामने आ रहा है.
सूत्रों के मुताबिक उन्हें प्रोमोट कर कैबिनेट मिनिस्टर का दर्जा मिल सकता है. लेकिन कैबिनेट मिनिस्टर के रूप में उन्हें कौन सा मंत्रालय मिलेगा, इसपर संशय है. वैसे रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा इस्तीफा देकर गोवा का सीएम बनने के बाद यह मंत्रालय भी खाली है और फिलहाल वित्तमंत्री अरुण जेटली इसका काम देख रहे हैं.
लेकिन कम संभावना है कि मनोज सिन्हा को ये मंत्रालय मिले. इस पद के लिए केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु का नाम सामने आ रहा है. यदि सुरेश प्रभु को रक्षामंत्री बनाया जाता है तो उनकी जगह मनोज सिन्हा को मिल सकती है. वे अभी रेल राज्य मंत्री के पद पर कार्यरत हैं. बहरहाल असलियत का पता तो घोषणा होने के बाद ही चलेगा. क्योंकि मोदी सरकार के निर्णय का अंदाजा लगाना मुश्किल है, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के चुनाव में हम ये देख ही चुके हैं.


