भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पार्टी बैठक में क्या सचमुच दी भूमिहारों को गाली?
भूमिहारों को रावण का वंशज समझते हैं नित्यानंद राय !
पटना. बिहार की राजनीति से एक चौकाने वाली खबर आ रही है. खबर के मुताबिक़ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भूमिहार समाज पर पार्टी की बैठक में अभद्र टिप्पणी की थी. ये आरोप बिहार भाजपा के नेता ‘सुधीर शर्मा’ ने लगाया है जो पूर्व महामंत्री और नव गठित प्रदेश कार्यसमिति में राजनैतिक प्रतिपुष्टि और प्रतिक्रिया विभाग के संयोजक हैं. बकौल सुधीर शर्मा, नित्यानंद राय ने भूमिहारों को गाली देते हुए कहा था कि ये भूमिहार नहीं, रावण के वंशज हैं. इस संबंध में जागरण की एक रिपोर्ट –
पैसे लेकर पद बांटते हैं प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद – सुधीर शर्मा
पटना । भाजपा के पूर्व महामंत्री और नव गठित प्रदेश कार्यसमिति में राजनैतिक प्रतिपुष्टि और प्रतिक्रिया विभाग के संयोजक सुधीर शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुधीर शर्मा ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने मोटी रकम लेकर प्रदेश कार्यसमिति पदाधिकारियों के पद बेच दिए।
सुधीर शर्मा ने आगे कहा कि यही नहीं, केंद्रीय नेतृत्व को अंधेरे में रखकर कार्यसमिति घोषित की गई। संगठन से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा हुई है। भाजपा की संस्कृति के विपरीत पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बनी है। नित्यानंद भूमिहारों के विरोधी है। यही वजह है कि तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने भूमिहारों को गाली दी थी। कहा था भूमिहार नहीं, रावणके वंशज है। जिसका कोई गोत्र नहीं होता है वह कश्यप गोत्र लिखता है।
उन्होंने कहा कि ये सारी बातें भाजपा और आरएसएस के वरिष्ठों को पता है। नई प्रदेश कार्यसमिति में महामंत्री राजेंद्र सिंह के अलावा चंद लोगों को छोड़कर किसी पदाधिकारी को पार्टी के 80 हजार सक्रिय सदस्य , वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता तक नहीं जानते हैं। डीएन मंडल और नवीन सिंह जैसे पदाधिकारियों को कौन जानता है? नित्यानंद बताएं कि ऐसे नेताओं का पार्टी के प्रति क्या योगदान है? डीएन मंडल ने पार्टी की सदस्यता किसकी मौजूदगी में ली ? पार्टी में प्रवक्ता बनाए गए नवीन सिंह को कौन जानता है? उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नित्यानंद के खिलाफ नई रणनीति का एलान करेंगे।
इधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय का कहना है कि कौन क्या बोलता है, इस पर मैं ध्यान नहीं देता हूं। मैं पार्टी और संगठन के लिए काम कर रहा हूं। भाजपा में लाखों-लाख निष्ठावान और काबिल कार्यकर्ता हैं। इसी में कुछ लोगों को चुन कर जिम्मेदारी दी गई है। नई प्रदेश कार्यसमिति सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार-विर्मश के बाद घोषित की गई है।
Community Journalism With Courage
ज़मीन से ज़मीन की बात
ज़मीन से ज़मीन की बात


