रामनवमी के मंच पर गिरिराज सिंह और नीतीश कुमार आमने-सामने

giriraj singh nitish kumar
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार में छत्तीस का आंकड़ा है. राजनीति की जानकारी रखने वाले जानते हैं कि पीएम मोदी जब सीएम हुआ करते थे और बिहार चुनाव के समय नीतीश ने उन्हें चुनाव प्रचार से रोका था तो गिरिराज सिंह ने इसका खुलकर विरोध किया था. 
कहने का मतलब है कि ये अदावत पुरानी है. उसी अदावत का एक नमूना रामनवमी शोभायात्रा के मंच पर कल पटना में दिखायी दिया जब मंच पर ही गिरिराज सिंह, नीतीश कुमार को कुछ कहते दिखाई दिए. प्रतिउत्तर में नीतीश भी कुछ कहते दिखे.लेकिन ज्यादा आवाज़ होने के कारण पता नहीं चल पाया कि दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस चल रही थी.
बहरहाल अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच नवादा में रामनवमी शोभायात्रा के पोस्टर फाड़े जाने को लेकर बहस हो रही थी. इन दोनों नेताओं के बीच जब बहस हो रही थी उस वक्त मंच पर गवर्नर रामनाथ कोविंद, साध्वी ऋतंभरा, शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी मौजूद थे.सभी नेता इस बहस को सुनकर मुस्कुरा रहे थे. अब मुस्कुराने की क्या वजह थी, ये तो मुस्कुराने वाले या फिर गिरिराज या नीतीश में से ही कोई दे सकते हैं. हम तो इतना ही कहेंगे कि आप जो यूँ मुस्कुरा दिए ……………..

Community Journalism With Courage

ज़मीन से ज़मीन की बात