लालबत्ती वीआईपी संस्कृति का परिचायक है और इसके खिलाफ अब केन्द्रीय मंत्री और ज़मीनी नेता गिरिराज सिंह ने कमर कस ली है और उसकी के तहत लाल बत्ती को त्याग कर दिया.इस तरह गाड़ी से लाल बत्ती उतारने वाले वे मोदी कैबिनेट के पहले मंत्री बन गए हैं.यह फैसला उन्होंने कैबिनेट के उस फैसले के बाद लिया है जिसमें वीआइपी कल्चर को खत्म करने के लिए लाल बत्ती हटाने की बात कही गयी थी.
केन्द्रीय सूक्ष्म ,लघु एवं मध्यम उपक्रम राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘जनता और नेताओं में कोई फर्क नहीं होना चाहिए. लाल और पीली बत्ती को खत्म किया जाना चाहिए.’ कैबिनेट के इस निर्णय के बाद केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री मंत्री महेश शर्मा और केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने भी अपनी गाड़ियों से लाल बत्ती हटा ली है.


