manoj sinha
बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते मनोज सिन्हा

केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को जब से मंत्रालय मिला है उन्हें काम करने का धुन सवार हो गया है. पीएम मोदी का शायद ही कोई मंत्री इतनी सक्रियता और दक्षता से अपना कार्य कर रहा हो. इसी सिलसिले में आज मनोज सिन्हा चंपारण(बिहार)पहुंचे और मोतिहारी में गांधी जी को माल्यार्पण करने के बाद बेतिया पहुंचे और कई योजनाओं का उद्घाटन किया.उन्होंने बेतिया में पासपोर्ट केंद्र के उद्घाटन के साथ-साथ वाल्मिकीनगर -नरकटियागंज -सगौली -मुजफ्फरपुर रेलखण्ड (सगौली-रक्सौल रेलखण्ड सहित) के विद्युतीकरण कार्य की शुरुआत की.इससे यात्रियों के समय की बचत होगी और गाड़ियों की परिचालन समय में भी कमी आयेगी. कुमारबाग और रामगढ़वा रेलवे स्टेशन को फ्रेट टर्मिनल के रूप में परिवर्तित करने की योजना की भी शुरुआत की. इसके अलावा, उन्होंने इस क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया. देखिये तस्वीरों में मनोज सिन्हा की बेतिया यात्रा –

बेतिया में लोगों को संबोधित करते मनोज सिन्हा 
“चंपारण सत्याग्रह शताब्दी” वर्ष पर स्मारक डाक टिकटों का सेट जारी करते 
बेतिया में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन करते मनोज सिन्हा

Community Journalism With Courage