दिल्ली. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर वापस आ गए हैं और उनकी घर वापसी के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा भी उनका हाल चाल लेने के लिए उनके आवास पर पहुंचे. इसकी सूचना खुद गिरिराज सिंह ने ट्वीट करके दी. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – “मनोज सिन्हा जी मेरा हाल चाल लेने मेरे आवास पे पहुँचे । बहुत बहुत धन्यवाद आपका.” इसके पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उनका हाल-चाल फोन कर पूछा था.
गौरतलब है कि केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह अस्वस्थ्य होने की वजह से बेडरूम में गिर गए थे और उनके नाक और चेहरे पर चोट लगी थी जिसके बाद उनका इलाज राम मनोहर लोहिया अस्पताल, दिल्ली में चल रहा था. दैनिक जागरण के मुताबिक़ वे अपने आवास पर ही टहल रहे थे लेकिन अचानक चक्कर आने के बाद वहीं गिर पड़े और बेहोश हो गए.



