बिहार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा के तारापीठ यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल स्थित होटल सोनार बांग्ला में हमला किया गया है.
नगर विकास एवं आवास मंत्री के आप्त सचिव संजीव कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार मंत्री को पूर्व सूचना के बावजूद प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए किसी भी प्रकार की सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवाई गई.
उन्होंने कहा कि मंत्री के सुरक्षाकर्मियों को उनको बचाने के दौरान चोटेें आई है. पश्चिम बंगाल सरकार ने किसी तरह की कोई मदद नहीं की. राज्य सरकार की यह उदासीनता आश्चर्यजनक और निंदनीय है.
आप्त सचिव का कहना है कि हमलोगों ने सोनार बांग्ला होटल में चार कमरे बुक कराए थे लेकिन वहां हमलोग लोगों को घटिया रुम उपलब्ध कराया गया लिहाजा हमलोगों ने पैसे वापस करने की मांग की और देखते ही देखते बात ज्यादा बढ़ गई और होटल कर्मचारियों ने हमलोगों पर हमला कर दिया. इस घटना में मंत्री के सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं.
जानकारी के मुताबिक नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा पूरी तरह से सुरक्षित हैं. मंत्री पूजा अर्चना करने तारापीठ आए थे।




Shamesless Vulture Mamta Banerjee
Comments are closed.