बिहार सरकार के सबसे अमीर मंत्री सुरेश शर्मा हैं। नए साल के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने अपनी चल-अचल संपत्ति की घोषणा कर की थी जिसमें ये तथ्य उभरकर सामने आया।
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी ब्योरे के मुताबिक नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा की संपत्ति सबसे ज्यादा 11 करोड़ रुपए है। वहीं सबसे कम संपत्ति सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह के पास मात्र 24.10 लाख रुपए है।
सुरेश शर्मा के बाद दूसरे अमीर मंत्री श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार शर्मा हैं जिनके पास कुल संपत्ति 8 करोड़ 67 लाख है जबकि तीसरे स्थान पर ललन सिंह हैं। उनके पास 6 करोड़ 66 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति है।



