खबर का असर : शेखपुरा।शहीद लांस नायक अंकित राज के परिवार से मिलने आज सांसद चिराग पासवान आये। गौरतलब है कि अंकित राज की शहादत के बाद अबतक उनके परिजनों से मिलने न कोई नेता और न कोई स्थानीय अधिकारी आया था। इस तरह चिराग पहले नेता हैं जो शहीद के परिवार से मिलने आये।इस बाबत अंकित राज के बड़े भाई कुमार गौरव ने भूमंत्र को अपनी बात भी लिखी थी जिसके बाद इससे संबंधित पोस्ट की गई थी।

चिराग ने शहीद के परिवार को ढांढस बधाते हुए हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया।