श्रीकृष्ण जयंती समारोह – पहले पन्ने की खबर छठे पेज पर – ख़बरों के साथ भेदभाव


अनुकुंज पासवान –

बिहार केसरी और राज्य के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की कल 129 वीं जयंती थी और पटना समेत राज्य के तमाम जिलों में उन्हें याद किया गया. सभी दलों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर श्रीकृष्ण जयंती मनाई. मुख्यमंत्री और राजयपाल ने भी उन्हें याद किया.

उम्मीद थी कि बिहार के अखबारों में आज श्रीकृष्ण जयंती की खबर पहले पन्ने पर जगह पाएगी. लेकिन निराशा हाथ लगी.

बिहार के दो अग्रणी अखबार हिन्दुस्तान और प्रभात खबर के पहले पन्ने पर श्रीकृष्ण जयंती की एक लाइन की भी खबर नहीं. प्रभात खबर में पेज नंबर 6 पर श्रीकृष्ण जयंती की खबर छपी है.

बाकी अख़बारों का भी शायद यही हाल होगा.ऐसा करते हुए बिहार के अखबारों को शर्म नहीं आयी.

(बिहार से अनुकुंज पासवान)

प्रभात खबर में छठे पेज पर खबर : पहले पन्ने पर हमेशा की तरह नीतिश कुमार : चमचई लाजवाब