विष्णुगुप्त-

आपने मोदी और भाजपा की खिल्ली उड़ाते हुए लालू को देखा-सुना और पढा होगा। वह खिल्ली उड़ाने में अश्लीलता और असभ्यता को भी शर्मसार कर देता है। यह वही लालू है जो अपमान पर अपमान झेलने के बावजूद कांग्रेस के खिलाफ या सोनिया-राहुल के खिलाफ बोलने की हिम्मत तक नहीं जुटाता था। कांग्रेस ने अपने राज में लालू को चारा घोटाले में सजा सुनवायी थी। कांग्रेस ने अपने दूसरे कार्यकाल में लालू और उसकी पार्टी को सत्ता में रहने का अधिकार भी नहीं दिया था। फिर भी लालू कांग्रेस के खिलाफ बोलने की हिम्मत कभी नहीं कर पाता था। अगर लालू हिम्मत कर पाता तो फिर लालू को चारा घोटाले में बेल तक नहीं मिल पाता। लालू आज सजायाफता है। फिर भी वह बेखोफ बोलता है। भाई सत्ता चलाना और विरोधियों को निपटाना तो कांग्रेस वाले ही जानते हैं।
@fb
ज़मीन से ज़मीन की बात www.bhumantra.com