उत्तरप्रदेश में आज भाजपा की सरकार आ गयी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 45 अन्य मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. इनमें से दो मंत्री भू-समाज के कोटे से भी बने. सूर्य प्रताप सिंह को कैबिनेट मिनिस्टर बनाया गया तो उपेन्द्र तिवारी को राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) का दर्जा मिला. सूर्य प्रताप शाही-पत्थरदेवा, देवरिया से जीत कर आये हैं तो उपेंद्र तिवारी-फेफना, बालियां से निर्वाचित हुए हैं.राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी दूसरी बार चुनाव जीते हैं और पहली बार मंत्री बने हैं. 

वरिष्ठ नेता सूर्य प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के बाद चौथे नंबर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली.वे पूर्व में भी मंत्री रह चुके हैं.उन्होंने संघ के नेता की तौर पर अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की और भाजपा उ.प्र. के अध्यक्ष भी रहे. उन्हें योगी आदित्यनाथ के विरोधी खेमे का माना जाता है. इस विरोध की वजह से २०१४ में उनका लोकसभा का टिकट काट दिया गया था और उनके बदले कलराज मिश्र को टिकट मिला. बहरहाल सूर्य प्रताप शाही के कैबिनेट मिनिस्टर बनने पर उनके समर्थक जगह-जगह खुशियाँ मना रहे हैं. उनका पूरा प्रोफाइल –

शपथ ग्रहण समारोह में सूर्य प्रताप शाही शपथ ग्रहण करते –

ज़मीन से ज़मीन की बात 
www.bhumantra.com