उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा सस्पेंस आखिरकार आज ख़तम हो गया. अब से कुछ मिनटों पहले मुख्यमंत्री के पद के लिए योगी आदित्यनाथ का नाम घोषित कर दिया गया. पिछले कई दिनों से मनोज सिन्हा का नाम इस पद के लिए सबसे आगे चल रहा था. आजतक समेत कई चैनलों ने एक तरह से मनोज सिन्हा के नाम पर मुहर तक लगा दिया. क्रोमा बनाकर उन्हें सिंहासन पर बैठा भी दिया. आज सुबह तक ऐसी ही स्थिति थी. लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते स्थिति बदलने लगी. षड्यंत्र रचा जाने लगा. पहले केशव प्रसाद मौर्या अमित शाह के यहाँ पहुंचे. फिर योगी आदित्यनाथ के चार्टेड फ्लाईट से दिल्ली पहुँचने की खबर आयी. एनडीटीवी पर केशव प्रसाद मौर्य के पक्ष में ख़बरें चलने लगी. मनोज सिन्हा को मजबूरी में मीडिया में स्टेटमेंट जारी करना पड़ा कि वे सीएम की रेस में नहीं है. ख़बरों का पूरा रूख अचानक से पलट गया और अंततः योगी आदित्यनाथ बन गए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री. मनोज सिन्हा के खिलाफ रची गयी साजिश कामयाब रही. पढ़िए – मनोज सिन्हा के खिलाफ होने लगी साजिश, देनी पड़ी मीडिया में सफाई  
-एनडीटीवी इंडिया कर रहा है केशव प्रसाद मौर्य के लिए बैटिंग 
 
ज़मीन से ज़मीन की बात 
www.bhumantra.com