सुजीत ठमके,पत्रकार- 

वर्ष 2014। जी हां। भारतीय राजनीति के मायने पूरी तरह से बदल गए। कोई भी विपक्ष दलो के पास मोदी के कद का नेता इर्द गिर्द भी दिखाई नहीं देता। २०१४ में गुजरात से निकलकर देश ही नहीं समूचे विश्व पटल पर एक ध्रुव तारा चमकने लगा जिसका नाम नरेंद्र मोदी है। वर्ष २००२ के गुजरात दंगो के बाद जिस नरेंद्र मोदी की देश- दुनिया में कड़ी आलोचना होती रही। विपक्ष के हमलो का स्तर इतना निम्न था की मोदी को यूएस ने वीसा देने के लिए मना किया था। वही मोदी आज देश दुनिया के राजनीति के लिए केंद्र बिंदु में है। यूएस प्रेजिडेंट डोनाल्ड को भी नरेंद्र मोदी के तारीफो कशीदे पढ़ने पड़ते है। मोदी युवाओ के साथ साथ गरीब – मध्यमवर्ग और युवाओ की नब्ज को बेहतर टटोलते है। नयी टेक्नोलॉजी के साथ साथ पुराने परम्पराओ का मेल पब्लिक रैली में बिठाते है। विधानसभा चुनाव ने जिस मोदी मैजिक ने देश दुनिया की राजनीति को ३६० डिग्री में बदल दिया है उससे यही लगता है मोदी मैजिक बदस्तूर जारी है। 
ज़मीन से ज़मीन की बात
 www.bhumantra.com