भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत का सम्मान करते हुए योगी आदित्यनाथ जी को यूपी का सीएम बनाया । वाकई स्वागतयोग्य सराहनीय कदम है । परन्तु सभ्य – सुशिक्षित, कर्मठ, विकासवादी नेता मनोज सिन्हा को मीडिया द्वारा उन्हें आगे दिखाने के साथ ही उन्हें ‘भूमिहार’ बताकर जिस तरह से अपमानित करने का क्रम चला वो बिलकुल गलत था । इस पूरे घटनाक्रम में बीजेपी हाईकमान की साख को ही बट्टा लगा । अब स्पष्ट हो चूका है कि वगैर जातिवाद किये हिंदुत्व भी नही चल सकता । 
यूँ तो समझदार लोगो को पहले से ही पता था कि योगीजी का कही अचानक विरोध न होने पाये, इसलिए शीर्ष नेतृत्व की ओर से जान बुझकर मनोज सिन्हा का नाम उछाला गया । इस नाटकीय घटनाक्रम से ब्रह्मर्षि समाज बेहद आहत है । अब तो सिन्हाजी को देश का रक्षा मंत्री बनाया जाना ही चाहिए । जय परशुराम (ब्रह्मर्षि समाज दिल्ली के एफबी से साभार)
ज़मीन से ज़मीन की बात 
www.bhumantra.com