Mrityunjay Kumar Narayan IAS

मृत्युंजय कुमार नारायण, मुख्य सचिव, योगी आदित्यनाथ 

अच्छी खबर- वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा भले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री न बने हो, लेकिन भूमिहार ब्राह्मण समाज की प्रतिभा की आंधी को रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. इसका जीता – जागता उदाहरण योगी आदित्यनाथ के सचिव पद पर ‘मृत्युंजय कुमार नारायण’ की नियुक्ति है. 
Mrityunjay Kumar Narayan

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इतने आईएएस के बीच मृत्युंजय कुमार नारायण पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना सचिव नियुक्त किया. अबतक के सबसे बड़े प्रशासनिक फैसले में ये निर्णय लिया गया. 

‘मृत्युंजय कुमार नारायण’ जहानाबाद जिले के ,घोषी प्रखंड स्थित धुरियारी ग्राम के मूल निवासी हैं और भूमिहार ब्राहमण समाज से आते हैं. उनकी नियुक्ति पर सचिव बनने के बाद जहानाबाद क्षेत्र तथा उनके गांव धुरियारी में खुशी का माहौल है. उसके अलावा भूमिहार ब्राहमण समाज के देश भर में फैले तमाम भूमिपुत्र भी उन्हें अपने-अपने शब्दों में सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं. 
सीएम के सच‌िव बने आईएएस मृत्युंजय कुमार नारायण इल‌ेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक हैं। उन्होंने 1987 से लेकर 1991 तक आईआईटी कानपुर से पढ़ाई की है. वह 1995 बैच के आईएएस अफसर हैं। सन 1997 में उन्हें ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती मिली. वह एलडीए में सीडीओ कलेक्टर और वाइस चेयरमैन के पद पर भी रह चुके हैं. 
मृत्युंजय कुमार नारायण  जैसे शिक्षित लोगों से ही किसी भी समाज की पहचान बनती है और वही युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा के स्रोत बनते हैं. भूमंत्र और पूरे भूमिहार ब्राहमण समाज की तरफ से भूमिपुत्र ‘मृत्युंजय कुमार नारायण’ को ढेरों बधाइयाँ. उम्मीद ही नहीं पूरा यकीन है कि आप उ.प्र. में अपने कार्यकाल के दौरान नयी उचाईयों को छुएंगे.

Community Journalism With Courage

ज़मीन से ज़मीन की बात 

भूमंत्र