केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर फिर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज पार्ट-2 चल रहा है. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के परिवार से जुड़े जमीन और मिट्टी घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जाए. बिहार मे जंगलराज पार्ट 2 से भी ऊपर की स्थिति बनी हुई है और राज्य में लूट, हत्या, दुष्कर्म का बोलबाला है.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह के नाम पर नीतीश कुमार अपनी ब्रांडिंग कर रहे हैं. नीतीश बताएं कि बापू का कौन सा संदेश जनता को देना चाह रहे हैं. मुख्यमंत्री की सारी योजनाएं फेल हो रही है.
वहीँ बाबरी मस्जिद मामले में आये कोर्ट के आदेश पर उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद मामले में कानून अपना काम कर रहा है, न्यायालय के फैसले का हम सम्मान करते हैं. दरअसल बाबरी मस्जिद मामले में जो भी आरोपी हैं, वे जनता की नजर में बेकसूर हैं।


