फेसबुक जैसे सोशल मीडिया के माध्यम पर सस्ती लोकप्रियता के लिए एक-से-बढ़कर-एक प्रोपगेंडा किया जाता है. उन्हीं प्रोपगेंडा में से एक प्रोपगेंडा है मशहूर हस्तियों की फेक आईडी बनाकर उसका दुरूपयोग करना. मोकामा के विधायक अनंत सिंह के साथ भी ऐसा ही हो रहा था. उनके नाम से दर्जनों फेक आईडी बनाकर उनकी लोकप्रियता को भुनाने की कोशिश की जा रही थी. उसपर उन्मादी बयान जारी किए जा रहे थे और एक तरह से उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाया जा रहा था. इसी संबंध में मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पटना के आरक्षी अधीक्षक को ख़त लिखकर सूचना दी है और फेक एकाउंट को साइबर सेल को सूचना देकर बंद करवाने की मांग की है. उन्होंने अपने ख़त में लिखा है कि उनका ऑफिसियल एकाउंट #Chote_Sarkar_came_back_hai है. इसके अलावा सभी एकाउंट फेक है.उनके नजदीकी मनीष शर्मा ने भी इस संबंध में पोस्ट कर फेक एकाउंट वालों को तुरंत उनके नाम पर चल रहे एकाउंट को बंद करने की चेतावनी दी है.

Community Journalism With Courage