प्रधानमंत्री मोदी छठ को राष्ट्रीय पर्व बनाना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने मन की बात में इसका विशेषकर उल्लेख किया था और आज उन्होंने फिर ट्वीट करके देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी है.
गौरतलब है कि आज नहाय खाय और खरना है और इसी से छठ पूजा की शुरुआत भी है.
पीएम मोदी ने लिखा कि – “नहाय खाय के साथ छठ-पूजा की हुई शुरुआत। इस महापर्व पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।”
प्रधानमंत्री के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने भी छठ पूजा पर लोगों को शुभकामनाएं दी. प्रधानमंत्री का ट्वीट –
नहाय खाय के साथ छठ-पूजा की हुई शुरुआत। इस महापर्व पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।— Narendra Modi (@narendramodi) November 4, 2016
ज़मीन से ज़मीन की बात – भू-मंत्र



