बिहार के नवादा जिले के पथरा इंग्लिश गाँव में हुई गुंडागर्दी के खिलाफ अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी मोर्चा खोला है.पटना में कल उनकी पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) के तत्वाधान में एक प्रेस कॉंफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें दलित नेता जीतन राम मांझी ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान ली है और उसपर सुनवाई का दौर जारी है.

गौरतलब है कि इसी साल भूमिहार बहुल पथरा इंग्लिश गाँव में उस समय राजद के विधायक राजबल्लभ यादव के भतीजे के गुंडों ने उनके पक्ष में वोट न डालने के एवज में पूरे गाँव में तोड़-फोड़ की और जान से मारने तक की कोशिश की गयी.यहाँ तक कि औरतों और बच्चों तक को नहीं बख्सा गया था.स्थानीय आरोप है कि ये सब सत्ता प्रायोजित था और प्रशासन का रवैया भी ढुलमुल रहा.एक स्थानीय निवासी ने तो प्रशासनिक अधिकारियों को ये तक कहते सुना कि छोड़ क्यों दिया, सेनारी क्यों नहीं बना दिया. देखते हैं अब मांझी के इस प्रकरण में कूदने से क्या फरक पड़ता है?

पथरा इंग्लिश घटना की पूरी रिपोर्ट आप यहाँ सुन सकते हैं-

ज़मीन से ज़मीन की बात – भू-मंत्र