बेटियों को बचाने के लिए पीएम मोदी की हुंकार, देश की बेटियां तभी कहती हैं उनको पापा

प्रधानमंत्री मोदी जब कोई संकल्प लेते हैं तो उसे पूरा भी करते हैं. वह जब अपनी बात कहते हैं तो दुनिया उसे सुनती है. दरअसल किसी भी बात को वो इतने ओजस्वी भाव से कहते हैं कि प्रभाव व्यापक हो जाता है. आज हरियाणा के गुरुग्राम में ऐसा ही हुआ जब हरियाणा राज्य के स्वर्ण जयंती समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने बेटियों को बचाने का आहवाहन करते हुए कहा कि राज्य के स्वर्ण जयंती पर हर कोई संकल्प करें कि बेटी को बचाने में कोई कोताही नहीं बरती जायेगी.गौरतलब है कि हरियाणा में स्त्री-पुरुषों का अनुपात देश में सबसे कम है और ऐसा बेटियों को गर्भ में मार देने की वजह से है. 
पीएम ने इसके पहले पैरालिंपिक मेडल विनर दीपा मलिक को 4 करोड़ की राशि का चेक सौंपा. इसके पहले सेना के शहीद जितेंद्र कुमार सिंह की बेटी अर्चना ने आजतक के साथ बातचीत में कहा था कि उनके पिता की मौत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ही उनके पापा हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे उनकी देखभाल करेंगे.
वाकई में इतनी गहराई और संवेदना के साथ सोंचने वाला पिता ही हो सकता और ऐसे पिता पर देश की हरेक बेटी को नाज है.

ज़मीन से ज़मीन की बात – भू-मंत्र