भूमिहार ब्राहमण देश के कोने-कोने में फैले हैं. वे जहाँ भी गए, अपनी एक खास पहचान बनाई. उस समाज से जितना लिया, उससे अधिक वापस किया. गुजरात के भूमिहार भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अच्छे-खासे भूमिहार गुजरात में बसे हुए हैं और आपस में मिल-जुलकर शांतिप्रिय जीवन जी रहे हैं. खास बात है कि सबमें आपस में जबरदस्त एकता है और इसी एकता,भाईचारे और प्रेम का प्रदर्शन आगामी 18 दिसंबर को किया जा रहा है. 
18 दिसंबर को गुजरात के वापी जिले में ब्रह्मर्षि ग्राउंड पर  भव्य स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है.यह आयोजन वहां की पंजीकृत संस्था ‘भूमिहार ब्राह्मण वेलफेयर एसोसियेशन’ करवा रही है.उम्मीद की जा रही है कि इस समारोह में अच्छी – खासी तादाद में ‘भूमिहार’ शामिल होकर आपसी एकता का परिचय देंगे. समारोह के दौरान देश-समाज के ज्वलंत मुद्दों पर भी गहन मंथन होगा. वाकई में ऐसे आयोजन के लिए संबंधित संस्थान और उसके पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं. आमंत्रण पत्र नीचे संलग्न है –

ज़मीन से ज़मीन की बात 

 www.bhumantra.com