केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मीडिया और सोशल मीडिया में अपने बयानों से सुर्ख़ियों में छाये रहते हैं. इसी कड़ी में उनका एक बयान फिर सुर्ख़ियों में है.कहा है कि हिंदू और मुसलमानों का डीएनए एक है और दोनों मिलकर राम मंदिर बनाएंगे। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा. उनका कहना था कि मुसलमान भी हमारे ही वंशज है. दोनों के पूर्वज एक ही हैं भले ही धर्म अलग हैं और इबादत अलग है लेकिन दोनों का डीएनए एक है. राम मंदिर में उनकी भी अस्था है और अपने पूर्वजों की याद में हम मिलकर इसे बनाएंगे.
उनके इस बयान का जहाँ साक्षी महाराज ने समर्थन किया तो उनकी ही पार्टी के सहयोगी दल के नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने इसपर ऐतराज जताया है.रालोसपा नेता और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने गिरिराज को सलाह दी कि इस तरह के बयानों को छोड़ कर सिर्फ विकास के मुद्दे पर ध्यान दें तो जनता का भी भला होगा.
कांग्रेस के वरीय नेता सदानंद सिंह ने विरोध जताते हुए कहा कि गिरिराज कट्टर हिंदूवादी हैं और वो हमेशा धर्मनिरपेक्षता के विपरित काम करते हैं और बयान देते हैं. गिरिराज के बयान पर जदयू ने भी आपत्ति जतायी. पार्टी नेता श्याम रजक ने गिरिराज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश संविधान से चलेगा या मनुवाद से इसे पीएम को स्पष्ट करना चाहिये.
ज़मीन से ज़मीन की बात
www.bhumantra.com



