उत्तरप्रदेश के चुनाव परिणाम से ज्यादा रहस्य मुख्यमंत्री को लेकर हो गया है. हर कोई जानना चाहता है कि कौन होगा उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री? पत्रकार भी लगातार टोह लेने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें भी कुछ पता नहीं चल रहा. हर बड़ा नेता उलझाऊ जवाब दे रहा है.
राजनाथ सिंह से जब मुख्यमंत्री पद की बात पूछी गयी तो उन्होंने कहा ये सब फ़ालतू की बात है. मुख्यमंत्री की रेस में मैं नहीं. आज जब अमित शाह से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने ये कहकर कौन बनेगा मुख्यमंत्री को और भी अधिक रहस्यमय बना दिया कि केशव प्रसाद मौर्य जिसपर मुहर लगा देंगे, वही मुख्यमंत्री बनेगा.
ये बाते उन्होंने हँसते हुए कहा और साथ में केशव प्रसाद मौर्य भी नज़र आये. अब इस हंसी का क्या मतलब है, ये तो वही जाने. पर मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस कायम है.
ज़मीन से ज़मीन की बात
www.bhumantra.com



