मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में दस साल बाद भाजपा की जीत हुई. अलका राय ने भारी बहुमत से सिबगतुल्लाह अंसारी को हराकर जीत हासिल की है. ये जीत कोई सामान्य जीत नहीं है. ये जीत उस महिला की है जिसके पति की ह्त्या कर दी गयी थी और हत्या के आरोपी उसके बावजूद सियासत में जमे हुए थे. अलका राय ने इन्हीं बाहुबलियों की सत्ता को ख़त्म करने की ठानी और ऐसा कर दिखाया. उसके बाद उनका भावनात्मक होना स्वाभाविक ही था. वे उस समय रो भी पड़ी जब स्व.कृष्णानंद राय के स्तंभ पर वे माल्यार्पण कर रही थी. देखिये जीत के बाद स्व.कृष्णानंद राय को माल्यर्पण करती और कुछ और तस्वीरें –
 (सौजन्य : अलका राय फैन क्लब) 

  कुछ तस्वीरों का कोई मोल नहीं!आंखों के नम मौसम में बारिश होना स्वाभाविक है-

अलका राय जी शहीद स्वर्गीय कृष्णानंद राय जी के स्तम्भ पर माल्यार्पण करते समय रो पड़ी !

अलका राय जी जीत के बाद आज कुंडेशर में लोगों को धन्यवाद करती हुई

ज़मीन से ज़मीन की बात 
www.bhumantra.com