आकर्षक झांकियों ने मनमोहा
Apr 26, 01:40 am
पानीपत, जागरण संवाद केंद्र : सर्व ब्राह्मण मित्र मंडल के तत्वावधान में शनिवार को भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। आकर्षक झांकियों और बैंड बाजों की मधुर धुनों ने शोभायात्रा की शोभा और बढ़ा दी।
इससे पहले अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेश वशिष्ठ शोभायात्रा की शुरूआत के मौके पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। ब्राह्मण मित्र मंडल के सभी सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सुरेद्र शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शोभायात्रा की शुरूआत शाम 6 बजे के लगभग श्री जगन्नाथ मंदिर से हुई। जगन्नाथ मंदिर से अमरभवन चौक, गुड़ मंडी, कलंदर चौक, वीरभवन चौक, परमहंस कुटिया, मेन बाजार और सुभाष बाजार से होती हुई गॉड ब्राह्मण धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकियां, श्री रामदरबार, शिव परिवार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पंजाब का भंगड़ा, शामली, करनाल और पानीपत की बैंड टीमों ने स्वर-लहरी से समां बांध दिया। मंडल के प्रधान रवींद्र शर्मा ने बताया कि सर्व ब्राह्मण मित्र मंडल के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के मौके पर तीसरी बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को भजन-कीर्तन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी विजयलक्ष्मी पालीवाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय अत्री करेगे। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण मित्र मंडल के प्रधान रवींद्र शर्मा, विजय शर्मा, आरसी शर्मा, विक्की शर्मा, चंद्रप्रकाश, शिवचरण और सुरेद्र काका मुख्य रूप से मौजूद रहे।
– साभार – जागरण