बेगूसराय(बिहार) : डा. श्रीकृष्ण ¨सह स्मारक सह जयंती समारोह समिति द्वारा भी इंडोर स्टेडियम परिसर में बिहार केसरी श्रीकृष्ण ¨सह की 129 वीं जयंती मनाई गई। इस क्रम में श्रीकृष्ण ¨सह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया।
माल्यापर्ण डीएम नौशाद युसूफ, एसपी रंजीत कुमार मिश्रा, सांसद डा. भोला ¨सह, सचिव चितरंजन ¨सह, विधान पार्षद डा. तनवीर हसन, डा. सुरेश प्रसाद राय, डा. रामरेखा ¨सह आदि ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद डा. भोला ¨सह ने कहा कि श्रीकृष्ण ¨सह आधुनिक बिहार के निर्माता थे। इस मौके पर वक्ताओं ने श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर स्मृति कलश स्मारिका का विमोचन किया गया।
जहानाबाद के सांसद अरुण कुमार ¨सह ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीकृष्ण ¨सह बेगूसराय ही नहीं अन्य जिलों में भी विकास की नींव रखी। इस मौके पर पूर्व सांसद रामजीवन ¨सह, मेयर उपेन्द्र प्रसाद ¨सह, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण ¨सह, रामविनोद पासवान, प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा आदि ने संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता शिक्षक नेता शत्रुघ्न प्रसाद ¨सह, एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. रामरेखा ¨सह ने किया। कांग्रेस भवन में आयोजित 129 वीं जयंती समारोह का नेतृत्व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राम स्वारथ पासवान ने किया। इस अवसर पर डा.रजनीश कुमार ने कहा कि श्रीकृष्ण ¨सह युगद्रष्टा थे।
इधर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भी जीडी कालेज के दिनकर सभागार में समारोह आयोजित किया। प्राचार्य डा. अवधेश ¨सह ने श्रीकृष्ण ¨सह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। श्रीकृष्ण ¨सह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण पूर्व जिप अध्यक्ष इंदिरा देवी व कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार ¨सह उर्फ सार्जन ¨सह, रामविलास ¨सह, ब्रजेश कुमार ¨प्रस आदि ने माल्यापर्ण किया।
श्रीकृष्ण नगर विकास समिति द्वारा सुभाष चौक पर जयंती समारोह में पूर्व मंत्री रामजीवन ¨सह, पूर्व न्यायाधीश रामशंकर ¨सह, पूर्व प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद ¨सह, सर्वेश कुमार ¨सह, अशोक ¨सह, फुलेना ¨सह, घनश्याम ¨सह को समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
सीबीआरकेसी फाउंडेशन द्वारा भी जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता फाउंडेशन के सचिव प्रो.विश्वनाथ ¨सह ने की। इस मौके पर हरिशंकर ¨सह, कमर अंसारी, हारूण रसीद, डा.जावेद, रत्नेश कुमार टुल्लू, शिवनंदन मोची, चंदन कुमार, रुचि कुमारी, अमरजीत, निरंजन चौधरी, विनोद महतो, धीरज आदि मौजूद थे।
शहीद सुखदेव ¨सह समन्वय समिति द्वारा भी श्रीकृष्ण ¨सह की जयंती मनाई गई। इस क्रम में नगर निगम चौक स्थित श्रीकृष्ण ¨सह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। माल्यापर्ण नगर निगम के मेयर उपेन्द्र प्रसाद ¨सह, पूर्व महापौर आलोक कुमार अग्रवाल, उपमेयर राजीव रंजन, आयुक्त राजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार शर्मा, अब्दुल हालिम, शांति स्वामी, सुभाष चंद्र ¨सह, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। समारोह की अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेन्द्र कुमार ¨सह ने की।
(जागरण से साभार)
Comments